हमारे बारे में

हमारी कहानी

प्रिय अभिभावक,

आज का विश्व, मानव जीवन और समाज अभूतपूर्व गति से बदल रहा है। पिछले 25 वर्षों में जितना परिवर्तन हुआ है, उतना शायद पिछले 500 वर्षों में भी नहीं हुआ। आने वाले समय में हमारे बच्चे इससे भी अधिक तेज बदलावों का सामना करेंगे।

ऐसी परिस्थितियों में केवल सामान्य शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा, अनुशासित जीवनशैली, मजबूत चरित्र और श्रेष्ठ संस्कारों से सशक्त बनाना होगा, ताकि वे बदलती दुनिया में स्वयं को स्थापित कर सफलता के नए आयाम छू सकें।

इसी उद्देश्य से आविन ग्रुप ऑफ एजुकेशन की स्थापना की गई है —जिसके तहत अर्जुन डिफेंस एकेडमी जिसकी मजबूत नींव अर्जुन मीणा (IRS) जी द्वारा रखी गई, जिनका स्पष्ट विजन है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी वही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसर मिलें, जो बड़े शहरों में उपलब्ध होते हैं।

आज उसी विजन को साकार रूप देने का कार्य निदेशक श्री नरेश कुमार मीणा जी के नेतृत्व में निरंतर किया जा रहा है, जहाँ हर बच्चे के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

आज की व्यस्त जीवनशैली में अभिभावक अपने बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते, जिससे उनके विकास पर प्रभाव पड़ता है। हम इस कमी को पूरा करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर कार्य करते हैं — जिसमें पढ़ाई, खेल, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का संतुलित समावेश किया जाता है।

हमारी टीम अभिभावकों से जुड़े हर सवाल और उनकी चिंताओं का समाधान करना अपनी जिम्मेदारी मानती है।

हम क्या प्रदान करते हैं?

कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए

हम प्रदान करते हैं

  • नियमित कक्षाएँ
  • निरंतर मूल्यांकन
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
  • खेल एवं शारीरिक गतिविधियाँ
  • अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण

Hostel & Facilities

  • कक्षा 3 से 10 तक एडमिशन ओपन
  • Boys & Girls के लिए Separate Hostel Facility
  • 24×7 Light & R.O. Water Available
  • Sports Ground
  • अनुशासित वातावरण + नियमित टेस्ट सिस्टम
  • हर बच्चे पर व्यक्तिगत फोकस
  • Experienced Faculty & Result Oriented Preparation

हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है

बच्चों में विकसित किए जाने वाले गुण

अनुशासन

आत्मविश्वास

जिम्मेदारी

राष्ट्रप्रेम

हमारा लक्ष्य

हर बच्चे का उज्जवल एवं सुनहरा भविष्य निर्माण करना

संस्थापक व नेतृत्व

जिन्होंने एकेडमी की नींव रखी और आज भी दिशा देते हैं।

  • श्री नरेश कुमार मीणा जीकी फोटो

    श्री नरेश कुमार मीणा जी

    आविन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक तथा अर्जुन डिफेंस एकेडमी के निदेशक

    शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित, अनुशासन, गुणवत्ता और उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रतिबद्ध एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व। उनके नेतृत्व में संस्थान निरंतर उत्कृष्ट परिणाम देते हुए विद्यार्थियों को सफलता और अनुशासन की राह पर अग्रसर कर रहा है।

    🎓 शैक्षणिक योग्यता:

    • BA, B.Ed
    • Ex-Navodayan
    • Graduate from Banaras Hindu University (BHU)
  • श्री रतन लाल मीणा जीकी फोटो

    श्री रतन लाल मीणा जी

    प्रबंधक

    श्री रतन लाल मीणा जी, अकादमी के प्रबंधक के रूप में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और अनुशासनप्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में संस्थान सुव्यवस्थित रूप से संचालित होता है और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहता है।

    🎓 शैक्षणिक योग्यता:

    • BA, B.Ed
  • श्री आकाश मीणा जीकी फोटो

    श्री आकाश मीणा जी

    हॉस्टल प्रबंधक एवं खेल प्रशिक्षक

    श्री आकाश मीणा जी एक समर्पित, अनुभवी एवं दूरदर्शी शैक्षणिक प्रमुख हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके मार्गदर्शन में शिक्षा का स्तर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होता है और विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा मिलती है।

    🎓 शैक्षणिक योग्यता:

    • MA, B.Ed
  • श्रीमति सुमन मीणा जीकी फोटो

    श्रीमति सुमन मीणा जी

    शैक्षणिक प्रमुख

    श्रीमति सुमन जी एक समर्पित शिक्षिका होने के साथ-साथ बालिकाओं की स्नेही एवं जिम्मेदार केयर टेकर हैं। वे न केवल शिक्षा में मार्गदर्शन देती हैं, बल्कि अपनी देखभाल और सहयोग से बालिकाओं के आत्मविश्वास और विकास को भी सशक्त बनाती हैं।

    🎓 शैक्षणिक योग्यता:

    • BA, B.Ed

🎯 हमारा मिशन (Mission)

ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर उन्हें सैनिक, नवोदय, EMRS एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाना — ताकि हर बच्चे का उज्जवल एवं सुनहरा भविष्य निर्माण हो सके।

हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक छात्र को

  • पारदर्शी व किफायती फीस
  • हिंदी माध्यम में सरल व प्रभावी शिक्षा
  • अनुशासित एवं सुरक्षित आवासीय वातावरण
  • व्यक्तिगत मार्गदर्शन व संपूर्ण विकास
  • शारीरिक एवं मानसिक मजबूती — योग, व्यायाम और खेल-कूद
  • देश के प्रति सम्मान और सेवा की भावना

के माध्यम से एक मजबूत भविष्य की ओर अग्रसर किया जाए।

👁️ हमारा विजन (Vision)

कोटपुतली क्षेत्र को एक श्रेष्ठ शैक्षिक हब के रूप में स्थापित करना, जहाँ हर प्रतिभाशाली बच्चा — चाहे उसकी पृष्ठभूमि, लिंग या आर्थिक स्थिति कुछ भी हो — अपनी पूरी क्षमता को पहचान सके और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ सके।

हम एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ

  • अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो
  • शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण पर जोर हो
  • हर छात्र अपने सपनों को हकीकत में बदल सके

अपने बच्चे के भविष्य के बारे में बात करें

प्रवेश, फीस संरचना व छात्रावास की जानकारी के लिए आज ही पूछताछ भरें — हम जल्द संपर्क करेंगे।